एक सवाल (पुरुषों से )

प्यार भरा नमस्कार दोस्तों ,

news report  13/9/17 :- ' कौशाम्बी में आठ साल की छात्रा  को बलात्कार के बाद जिन्दा जलाया '

एक सवाल -

धर्म के ठेकेदारों , राजनीतिज्ञों , धर्माधिकारियों , समाज सुधारकों , सामाजिक संगठनों / दलों के नुमाइन्दों , नियम कानून और संस्कृति के रखवालों से ,

ना  तो अभी कपड़े पहने होंगे छोटे और तंग ,
ना अभी किया होगा बॉय फ्रेंड का संग ,
ना अभी आधुनिकता का चढ़ा होगा रंग ,
न ही पाश्चात्य संस्कृति के अपनाये होंगे ढंग ,

फिर हे श्रेष्ठ , आदर्श , ज्ञानी , सर्वज्ञ , सभ्य , सुसंस्कृत , धर्म परायण पुरुषों कृपया इस प्रश्न का दें हल कि 
'' ऐसा क्या किया होगा आठ साल की बालिका न जिससे बलात्कारी की इच्छाओं को मिला होगा  बल ''??????

निश्चित ही अब एक नया लांछन लगाया जायेगा ...कन्या रूप में योनि के साथ जन्म लेना ही इसका कारण बताया जायेगा !

स्त्री जननी है , मकान को घर बनाती है , अपने खून ( दूध ) से सींचकर बालक को समाज का नागरिक बनाती है,सफल पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है ....एक विशेष बात और ...औरत कमजोर , नीच , घिनौने , नामर्द , दुष्कर्मी पुरुषों की ढाल है , जिसकी आड़ लेकर वो अपने कुकर्मों को छुपाते हैं  .


 प्रश्न के हल की प्रतीक्षा में ......

आज के लिए इतना ही ....

अपना ख्याल रखियेगा .... 

Comments

Popular posts from this blog

दिल से

इब्तेदा करती हूँ इज़हारे ख़यालात से , रूबरू करती हूँ अपने दिल और जज़्बात से.