सापेक्षता ( a positive thought )
प्यार भरा नमस्कार दोस्तों , अजीब कोफ़्त सी होती है और मुझे ही नहीं यकीनन आप में से बहुत से लोगों को मेरे जैसी ही feelings आयी होंगी ...जब आपने भी समाचार पत्र में पढ़ा होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कहता है कि सरकार मंदिर – मठों के जिर्नोद्धार में 500 करोड़ और नौकरियों के क्षेत्र में 250 करोड़ का खर्च करेगी , पूरे 3000 करोड़ का बजट गौ हत्या रोकने का होगा I मैं पहले भी इस पंक्ति को लिख चुकी हूँ शायद जो मैंने कहीं पढ़ी थी और जिसने मुझे बहुत प्रभावित भी किया था ... ’’ आप अपने बच्चों को भविष्य के लिए क्या देना चाहेंगे ????? ‘ मंदिर , मस्जिद , चर्च और गुरुद्वारों में सिमटा समाज जो अपने – अपने धर्म और संस्कृति के संरक्षण को सर्वोपरी रखेगा या एक ऐसा समाज जहाँ उन्नत शिक्षा व्यवस्थित विद्यालयों में हो , विकसित स्वास्थ्य सेवाएं हों और रोजगार और व्यापार के पर्याप्त अवसर हों सामाजिक भेद-भाव और विघटन का मार्ग संकुचित हो . सही में एक ऐसा समाज जहाँ नैतिकता और मानवता मुख्य धर्म हों ‘ . आप में से बहुत से लोगों का मुझसे अथवा इस...